Home > Crime > Jamshedpur : मानगो थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो बाइक और एक स्कूटी बरामद

Jamshedpur : मानगो थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो बाइक और एक स्कूटी बरामद

जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिन बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आजाद नगर थाना क्षेत्र के ज़ाकिर नगर का रहने वाला असलम शाह और आजाद नगर थाना क्षेत्र के ही रोड नंबर 12 का रहने वाला नसीम उर्फ जैकी है। इनकी निशान देही पर पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक दो स्कूटी बरामद की है।

मानगो थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर हैं और मानगो के रोड नंबर 15 फोरेस्ट मैदान के पास खड़े होकर चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस फौरन फोरेस्ट मैदान पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इनके पास से बरामद मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की है। पूछताछ में पता चला कि इनके घर पर भी चोरी की एक मोटरसाइकिल रखी है। इसके बाद यह मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गुरुवार को दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया और गौरतलाब है कि मंगलवार को मानगो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

You may also like
Adityapur Jewellery Robbery : आदित्यपुर ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कामयाबी, तीन साल से फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Burma Mines Illegal Weapon Case : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply