Home > Crime > स्कूल में सीट पर बैठने के विवाद में छात्रों ने एक छात्र पर तमंचा और चाकू से किया जानलेवा हमला

स्कूल में सीट पर बैठने के विवाद में छात्रों ने एक छात्र पर तमंचा और चाकू से किया जानलेवा हमला

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा छात्र का इलाज
इमरान हैदर रिजवी,कौशांबी :
सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र के ऊपर दूसरे छात्र और उसके साथियों ने तमंचा और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।‌‌ तमंचा व चाकू के हमले में घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल छात्र के पिता ने चरवा थाना पहुंचकर मामले में शामिल विभिन्न छात्रों के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सोमवार के दिन भैरव भीटी देमाफी गांव निवासी कमल कुमार मौर्या पुत्र मुन्नालाल मौर्य चरवा थाना क्षेत्र के महंगांव इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था। इसी कॉलेज में उसका उजीहिनी खालसा के नासिर से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। कालेज में विवाद अत्याधिक बढ़ जाने के कारण चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया। शोरगुल सुनकर अध्यापकों ने मौके पर पहुंचकर दोनों छात्रों को शांत कराया। लेकिन लंच के समय नासिर अपने गांव के युवकों को लेकर गेट पर खड़े कमल कुमार का कालर पकड़कर कालेज से बाहर घसीट ले गया और बाइक पर बैठाकर तेरामील की तरफ सुनसान इलाके में ले जाकर तमंचा व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक के द्वारा शोर मचाने पर हमलावर छात्र युवक को वहीं छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर छात्र का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर विवेक केसरवानी का कहना है की छात्र की हालत खतरे से बाहर है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply