Home > Crime > बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा जलापूर्ति के इंटक वेल के पास स्वर्ण रेखा नदी में डूबा छात्र

बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा जलापूर्ति के इंटक वेल के पास स्वर्ण रेखा नदी में डूबा छात्र

बिरसा नगर थाना क्षेत्र के मोहरदा जलापूर्ति के इंटक वेल के पास स्वर्ण रेखा नदी में एक छात्र आर्यन झा डूब गया है। आर्यन झा कक्षा आठ का छात्र है। उसकी उम्र 14 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। परिजनों को जब आर्यन झा के डूबने की खबर मिली तो वह दौड़कर नदी घाट पर पहुंचे। वहां देखा की चट्टान पर आर्यन झा का कपड़ा और चप्पल रखी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर लगाकर आर्यन झा की तलाश की गई। लेकिन, वह नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि अब गुरुवार को सुबह फिर गोताखोर लगाकर आर्यन झा की तलाश की जाएगी। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह आर्यन झा की नानी का निधन हो गया था। परिवार के लोग उनके अंतिम संस्कार में भुइयांडीह स्थित स्वर्ण रेखा घाट गए थे। इधर परिजनों को सूचना मिली कि आर्यन झा नदी में डूब गया है, तो वह भाग कर नदी घाट पहुंचे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply