Home > Jamshedpur > साकची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- जिले के बड़े नौकरशाह ने जेलर से कहा इन्हें अभयसिंह से मत मिलने देना

साकची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- जिले के बड़े नौकरशाह ने जेलर से कहा इन्हें अभयसिंह से मत मिलने देना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार की शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा के पूर्व नेता दिनेश आनंद गोस्वामी भी थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर जमकर बरसे। दीपक प्रकाश ने खुलेआम आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जिला के एक बड़े नौकरशाह ने जेलर से कहा कि वह भाजपा के नेताओं को जेल में बंद अभय सिंह से न मिलने दें। दीपक प्रकाश ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार उन्हें अभयसिंह से जरूर मिलने देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें बाहर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। फिर लौट आना पड़ा। दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बेकसूर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं। दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा नेता सुधांशु ओझा को शास्त्री नगर बवाल के मामले में पुलिस ने पुरी से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सुधांशु ओझा का क्या कसूर था। गौरतलब है कि झंडे से मांस बना होने की अफवाह के बाद शास्त्री नगर में जब बवाल हुआ था तो घटनास्थल पर सुधांशु ओझा भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने काशीडीह में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा नेता अभय सिंह समेत सभी निर्दोषों को रिहा करने की उठाई मांग

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply