Home > Jamshedpur > भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने काशीडीह में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा नेता अभय सिंह समेत सभी निर्दोषों को रिहा करने की उठाई मांग

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने काशीडीह में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा नेता अभय सिंह समेत सभी निर्दोषों को रिहा करने की उठाई मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद भाजपा के नेता अभय सिंह को जेल भेज दिया गया था। सांप्रदायिक बवाल के पीछे अभय सिंह का हाथ होना सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गिरफ्तार लोगों ने भाजपा नेता अभय सिंह का नाम लिया। इसीलिए उनको गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। बुधवार को भाजपा नेता अभय सिंह के काशीडीह स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मांग की कि जिला प्रशासन भाजपा नेता अभय सिंह को रिहा करे। अभय सिंह के साथ ही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। रविंद्र राय ने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में राजनीतिक विद्वेष के तहत कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन किसी राजनीतिक नेता के इशारे पर कार्रवाई करना बंद करे।
इसे भी पढ़ें- झामुमो नेता बाबर खान ने शास्त्री नगर दंगे की जांच रिटायर्ड जज से कराने की उठाई मांग, बोले- पीड़ित परिवारों को दिया जाए मुआवजा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप