Home > Jamshedpur > Jamshedpur : साकची में भाजपा के संसदीय चुनावी कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, भाजपा के मिशन 24 का किया ऐलान, हेमंत सोरेन पार्ट 2 बनने को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को किया सावधान

Jamshedpur : साकची में भाजपा के संसदीय चुनावी कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, भाजपा के मिशन 24 का किया ऐलान, हेमंत सोरेन पार्ट 2 बनने को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को किया सावधान

जमशेदपुर : साकची में बुधवार को भाजपा के संसदीय चुनाव कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर फीता काटकर बाबूलाल मरांडी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजा अर्चना भी की। पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मिशन 24 की तैयारी में जुटी है।

भाजपा को लोकसभा चुनाव में सभी 24 सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोकसभा के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन दल से वार्ता कर जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को चेताते हुए कहा कि अगर चंपई सोरेन भी हेमंत के नक्शे कदम पर चलते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब वर्तमान मुख्यमंत्री को भी केंद्रीय एजेंसियों का सामना करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply