Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मेन रोड पर एक रेल यात्री से लूट, जांच में जुटी पुलिस

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मेन रोड पर एक रेल यात्री से लूट, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मेन रोड पर बदमाशों ने आरा के रहने वाले रेलयात्री मुकेश कुमार से लूटपाट की है। मुकेश कुमार के सिर पर चाकू से हमला कर उनकी जेब से मोबाइल और 1000 रुपए लूट लिया। मुकेश कुमार परसुडीह के हलुदबनी अपने भाई के घर आए हुए थे। मंगलवार की रात 11:30 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर उनको उड़ीसा जाना था। वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे और स्टेशन के मेन रोड पर वाहन से उतरे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों बदमाशों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply