Home > Crime > बोड़ाम थाना क्षेत्र के रसिक नगर में दामाद ने सास पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या का प्रयास

बोड़ाम थाना क्षेत्र के रसिक नगर में दामाद ने सास पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या का प्रयास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के रसिक नगर में दामाद अंबुज गोप ने अपनी सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके के लोग लोगों ने अंबुज को खदेड़ कर धर दबोचा।

घटना रविवार देर रात की है। आरोपी अंबुज को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को अंबुज को जेल भेज दिया है। घायल सास को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि रसिक नगर की रहने वाली युवती कुष्टो गोप की शादी पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार के रहने वाले अंबुज गोप से हुई थी। पहली पत्नी के साथ मिलकर अंबुज कुष्टो के साथ मारपीट करता था। 3 महीने पहले कुष्टो अपने मायके रसिक नगर आ गई थी। बताते हैं कि रविवार की रात अंबुज रसिक नगर अपनी ससुराल पहुंचा और कुल्हाड़ी से सास पर ताबड़तोड़ कई हमला कर दिया। सास के शोर मचाने पर लोग उठ गए और अंबुज को पकड़ लिया गया।

इसे भी पढ़ें- धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा के रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी आत्मदाह करने पहुंचे डीसी ऑफिस, पुलिस ने लिया हिरासत में +वीडियो

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply