Home > Crime > Jamshedpur: सीताराम डेरा थाना पुलिस ने कालिंदी बस्ती में छापामारी कर 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: सीताराम डेरा थाना पुलिस ने कालिंदी बस्ती में छापामारी कर 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : सीताराम डेरा थाना पुलिस कई दिनों से ब्राउन शुगर और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने गुरुवार की रात कालिंदी बस्ती में अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है। छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रवि किशन पांडे बताया। वह भुइयांडीह का रहने वाला है। उसके पिता का नाम राधा कृष्ण पांडे है। पुलिस ने उसके पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। इसका वजन 1.23 ग्राम है। सीताराम डेरा थाना प्रभारी ने बताया कि रवि किशन पांडेय पहले भी मादक पदार्थ की बिक्री के आरोप में जेल जा चुका है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply