Home > Jamshedpur > सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन ऑफ द डीफ में हो गया 3 लाख रुपए का गोलमाल, कदमा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन ऑफ द डीफ में हो गया 3 लाख रुपए का गोलमाल, कदमा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

जमशेदपुर : सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन ऑफ द डीफ गूंगे बहरे लोगों का संगठन है। इसका ऑफिस कदमा में है। कदमा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में गूंगे बहरे लोगों का खेलकूद आयोजित किया गया था। यह आयोजन संस्था ने किया था। संस्था में 3 लाख रुपए का हिसाब किताब नहीं मिल रहा है। संस्था के पदाधिकारी ऑफिस में ताला लगाकर गायब हो गए हैं। रविवार को इस मामले की जांच करने के लिए आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ डीफ के पदाधिकारी रांची से आए थे। लेकिन, सिंहभूम एसोसिएशन आफ डीफ के पदाधिकारी यहां मौजूद नहीं रहे। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की है। संगठन के लोगों का कहना है कि एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पुष्पराज और समीरन लाल को हटाया जाए और दोबारा एसोसिएशन का इलेक्शन कराया जाए। संगठन के सदस्य ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ डीफ के महासचिव रोशन कुमार से भी नाराज हैं।

इसे भी पढ़ें – साकची के राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ सैनिक शौर्य सम्मान सह प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply