Home > Entertainment > चेंबूर में एक कार्यक्रम के दौरान गायक सोनू निगम पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया हमला, अस्पताल में हैं भर्ती

चेंबूर में एक कार्यक्रम के दौरान गायक सोनू निगम पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया हमला, अस्पताल में हैं भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, मुंबई : सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम पर चेंबूर में एक कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया है। इस हमले में गायक सोनू निगम और उनके भाई घायल हुए हैं। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोनू निगम अपने भाई के साथ नीचे उतर रहे थे।

तभी कुछ लोग सेल्फी लेने लगे और उसी वक्त शिवसेना के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए सोनू निगम पर हमला कर दिया। हालांकि सोनू निगम के बॉडीगार्ड फौरन एक्शन में आ गए और उन्हें बचा लिया गया। सोनू निगम के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है। इसे ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – जब दिल्ली में ऑटो पर घूमते मिले अनुपम खेर, वीडियो हो गया वायरल

You may also like
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मानगो के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठी एक सहिया बेहोश, हुआ इलाज