Home > Health > मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मानगो के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठी एक सहिया बेहोश, हुआ इलाज

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मानगो के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठी एक सहिया बेहोश, हुआ इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिले की सहिया मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मानगो के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं। उनके धरने का बुधवार को तीसरा दिन है। धरने के दौरान अचानक गौड़ बस्ती की रहने वाली सहिया पायल कुमारी बेहोश हो गईं। उनका बीपी लो हो गया। सहिया पायल कुमारी के बेहोश होते ही सभी सहिया में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मानगो स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर स्मिता महतो मौके पर पहुंचीं और पायल कुमारी का इलाज किया। इसके बाद पायल कुमारी को आराम के लिए घर भेज दिया गया है। जांच में पता चला कि पायल कुमारी का ब्लड प्रेशर लो हो गया है। गौरतलब है कि जिले की सहिया को 2000 रुपए मानदेय मिलता है। उनकी मांग है कि उनका मानदेय 18000 रुपए प्रतिमाह फिक्स किया जाए।

धरने पर बैठे बेहोश हुई सहिया पायल कुमारी

सहिया का कहना है कि वो काफी मेहनत करती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखरेख करती हैं। जब भी रात को भी गर्भवती महिला के यहां से कॉल आती है। तो उन्हें वहां जाना पड़ता है। उनका मानदेय बिल्कुल कम है। और इतने मानदेय से उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है। सहिया तीन दिनों से धरने पर हैं। लेकिन, अभी तक कोई भी स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी या सांसद, विधायक या मंत्री इन सहियाओं का हाल तक लेने नहीं पहुंचा है।
यह भी पढें – दुनिया भर की 7700 स्क्रीन पर शाहरुख खान की ‘पठान’ की धमाकेदार रिलीज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत