Home > Jamshedpur > सिदगोड़ा पुलिस ने विद्यापति चौक में मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिदगोड़ा पुलिस ने विद्यापति चौक में मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने विद्यापति चौक पर हुई मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार यादव और सुनील कुमार यादव हैं। दोनों को पुलिस ने उनके घर पर छापामारी कर मंगलवार को गिरफ्तार किया और एमजीएम अस्पताल लाकर मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। गौरतलब है कि विद्यापति नगर में चौक पर सोमवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट में घायल राहुल कुमार, मुकेश कुमार और अनिल कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर यह कार्रवाई की है। राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि विद्यापति चौक के पास स्थित दुकान अनिल यादव, सुनील यादव और सुजीत यादव हड़पना चाहते थे। इसी को लेकर डेढ़ साल पहले भी मारपीट हुई थी। सोमवार को सुनील यादव ने दुकान के सामने मिट्टी डालना शुरू किया। इसका कारण पूछने पर ही विवाद बढ़ा और अनिल यादव, सुनील यादव और सुजीत यादव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल, मुकेश और अनिल कुमार को लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया था।

You may also like
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी

Leave a Reply