Home > Crime > टेल्को में सबुज कल्याण के पास कार सवार व्यक्ति को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो फरार बदमाशों की तलाश जारी

टेल्को में सबुज कल्याण के पास कार सवार व्यक्ति को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो फरार बदमाशों की तलाश जारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के समाज कल्याण के पास 25 दिसंबर को बदमाशों ने एक कार सवार से सोने की चेन और चांदी की चेन लूट ली थी। इस घटना में टेल्को थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि सबुज कल्याण के पास कार सवार से लूटपाट करने वाले तीनों अपराधी रिवर व्यू कॉलोनी के पास खड़े हैं। इस पर टैंगो मोबाइल पुलिस और पीसीआर वैन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढें – शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने साकची में किया विरोध प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

पुलिस को देखकर तीनों बदमाश स्कूटी पर भागने लगे। लेकिन एक बदमाश स्कूटी से गिर गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश ने अपना नाम करण भुइयां बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस सिटी एसपी ने बताया कि करण दुनिया के पास से एक पिस्टल और लूटी गई चांदी की चेन बरामद हुई है। करण भुइयां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्ठा में एक घर में किराए पर रहने वाला है।

सिटी एसपी के विजय शंकर

पुलिस ने करण भुइयां को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में इलाज कराने के बाद जेल भेज दिया है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply