Home > Crime > सिदगोड़ा थाना पुलिस ने महिला की पर्स लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, 56 मोबाइल व एक बाइक बरामद

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने महिला की पर्स लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, 56 मोबाइल व एक बाइक बरामद

न्यूज़ रिपोर्टर, जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने 17 अगस्त को न्यू बारीडीह फौजा बागान की रहने वाली महिला रेणु शर्मा से 1000 रुपए और मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। उनमें मुसाबनी के सिदगोड़ा का रहने वाला बिरसानगर जोन नंबर 6 का रहने वाला अर्जुन निषाद, बिरसा नगर के जोन नंबर 3 का रहने वाला राहुल मुखी और बिरसा नगर के जोन नंबर एक का रहने वाला राज कर्मकार हैं। एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा इनकी निशानदेही पर चोरी और लूट के 56 एंड्रॉयड फोन बरामद किए गए हैं। गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह बदमाश इलाके में मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने कई घटनाओं में अपना हाथ होना कुबूल किया है। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। और को बाल गृह भेजा गया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply