Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: मानगो में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर झामुमो के वरिष्ठ नेता बाबर खान ने जताई चिंता, कड़ी कार्रवाई की मांग+ वीडियो

Jamshesdpur: मानगो में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर झामुमो के वरिष्ठ नेता बाबर खान ने जताई चिंता, कड़ी कार्रवाई की मांग+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर झामुमो के वरिष्ठ नेता बाबर खान ने बुधवार को चिंता जताई है। झामुमो नेता का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसे। उनका कहना है कि अब अपराधी आम जनता के साथ ही पुलिस को भी निशाना बनाने लगे हैं। इतने उनके हौसले बुलंद हो चुके हैं। बाबर खान ने कहा कि कुछ लोग पुलिस को गुमराह कर देते हैं। इसके चलते जो घटना के मुख्य अपराधी होते हैं वह बच जाते हैं। यही वजह है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। साथ ही कई घटनाओं के फरार अपराधियों के खिलाफ अभी तक कुर्की जब्ती वारंट नहीं निकाला गया। बाबर खान ने कहा कि पुलिस किसी की बात में ना आए। बल्कि खुद अनुसंधान करे। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग अपनी निजी खुन्नस निकालने के लिए पुलिस को गुमराह कर किसी निर्दोष को जेल भिजवा देते हैं। उन्होंने मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 के पास शहीद हुए पुलिसकर्मी के परिजनों को 5 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply