Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर में वाटर प्लांट में शुरू हो गया बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जला पूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का निर्माण, लग गई नई मोटर+ वीडियो

Jamshedpur: बिष्टुपुर में वाटर प्लांट में शुरू हो गया बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जला पूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का निर्माण, लग गई नई मोटर+ वीडियो

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में वाटर प्लांट में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जला पूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का निर्माण ठप हो गया था। इसके विरुद्ध बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने आवाज उठाई थी। मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। इसके बाद फिल्टर प्लांट का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। भाजपा नेता सुबोध झा ने बताया कि एक करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से यह फिल्टर प्लांट बन रहा है। उन्होंने बताया कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के वाटर प्लांट में नई मोटर लगा दी गई है। नई मोटर लगने के बाद बुधवार से जलापूर्ति फिर शुरू हो गई है। अभी गंदे पानी की जलापूर्ति की जा रही है। फिल्टर प्लांट बनने के बाद शुद्ध पानी की जलापूर्ति होगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply