Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में स्वर्णरेखा व खरकाई नदी के तट के 100 फीट की दूरी तक लगाई गई धारा 144, लोगों के जाने पर रोक

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा व खरकाई नदी के तट के 100 फीट की दूरी तक लगाई गई धारा 144, लोगों के जाने पर रोक

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा व खरकाई नदी उफनाई हुई है। खरकाई नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। ऐसे में नदी तट की तरफ जाना खतरे से खाली नहीं है। एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने मानगो, बागबेड़ा, शास्त्री नगर, कदमा आदि सभी इलाके में नदी तट से 100 फीट की दूरी तक धारा 144 लगा दी है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। नदी तट के आसपास लोगों के जाने की मनाही कर दी गई है‌। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के किसी भी व्यक्ति के नदी तट तक जाने पर प्रतिबंध है। नदी तट के आसपास किसी भी व्यक्ति द्वारा जानवरों को ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 5 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

इसे भी पढ़ें – बर्मामाइंस थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 14 मोटरसाइकिलें बरामद

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी