Home > Crime > बर्मामाइंस थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 14 मोटरसाइकिलें बरामद

बर्मामाइंस थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 14 मोटरसाइकिलें बरामद

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें गोलमुरी का रहने वाला सूरज सिंह उर्फ केडी बिरसानगर के मर्सी रोड का रहने वाला आयुष नाग और सुंदर नगर के रुगड़ीडीह का रहने वाला श्रीनाथ रजक शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह जानकारी बर्मामाइंस थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत ने दी है। उन्होंने बताया कि बर्मामाइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले मनीष कुमार पाल की मोटरसाइकिल 29 जुलाई को चोरी हो गई थी। इसकी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि गोलमुरी के रहने वाले सूरज सिंह उर्फ केडी ने बाइक चोरी की है। सूरज सिंह उर्फ केडी को पकड़कर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने आयुष नाग और श्रीनाथ रजक का नाम बताया। इन दोनों को भी पकड़कर पूछताछ की गई तो चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा में आई बाढ़, नई बस्ती के 30 घर डूबे, मचा हड़कंप

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO