Home > Jamshedpur > Republic Day In Jamshedpur : अमर ज्योति स्कूल में गणतंत्र दिवस पर हुआ झंडोत्तोलन, आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम रहे मुख्य अतिथि

Republic Day In Jamshedpur : अमर ज्योति स्कूल में गणतंत्र दिवस पर हुआ झंडोत्तोलन, आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम रहे मुख्य अतिथि

Jamshedpur: ( Republic Day In Jamshedpur) मानगो के अमर ज्योति स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान मुख्य अतिथि थे। मुख्तार आलम खान ने यहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। (Republic Day In Jamshedpur) झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के चार ग्रुप ग्रीन हाउस, रेड हाउस, येलो हाउस और ब्लू हाउस के छात्रों द्वारा किया गया शानदार मार्च पास्ट रहा।

इसे भी पढ़ें – Govindpur Theft : गोविंदपुर में दयालसिटी में चोरों ने बोला धावा, चार फ्लैट का ताला तोड़ कर पार कर दिए लाखों रुपये के जेवरात व नकदी

पूरे आयोजन में सभी ने देशभक्ति और एकता का पैगाम दिया। गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम अमर ज्योति स्कूल में हर्ष उल्लास और देश प्रेम के माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मुख्तार आलम खान को सम्मानित किया गया। उन्हें बैच पहनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सैयद साजिद परवेज और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के आफताब आलम भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय ध्वज के फहराने के बाद सभी ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रीय गान भी गाया गया। अमर ज्योति स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सुरभि ने और मुख्य अतिथि मुख्तार आलम खान ने मार्च पास्ट की सलामी ली। ‌सभी ने मार्च पास्ट की सराहना की।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply