Home > Jamshedpur > Jamshedpur: प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने संजीव भारद्वाज, विकास श्रीवास्तव बने महासचिव, साकची में हुआ चुनाव+ वीडियो

Jamshedpur: प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने संजीव भारद्वाज, विकास श्रीवास्तव बने महासचिव, साकची में हुआ चुनाव+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची में रविवार को प्रेस क्लब का चुनाव हुआ। प्रभात खबर के संजीव भारद्वाज अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। विकास श्रीवास्तव महासचिव पद के लिए चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर दैनिक हिंदुस्तान अखबार के राकेश सिंह और द टाइम्स भारत के सुमित कुमार झा चुने गए हैं। न्यूज़ टाइम्स के गंगाधर पांडे उर्फ मनमोहन पांडे कोषाध्यक्ष बने हैं। यह चुनाव साकची के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास ने वोट डाला। 117 स्थाई सदस्यों में से 110 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतों की गणना हुई। चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास, पूर्व महासचिव हिंदुस्तान अखबार के गुलाब प्रसाद सिंह के अलावा रघुवंश मणि सिंह, सुनील आनंद, कुलविंदर सिंह आदि ने पूरी कराई। इस मौके पर अविनाश शर्मा, राहुल कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। चुनाव के दौरान पुलिस फोर्स की भी तैनाती रही।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply