Home > Crime > साकची थाना पुलिस हत्यारोपी को नहीं कर रही गिरफ्तार, परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत

साकची थाना पुलिस हत्यारोपी को नहीं कर रही गिरफ्तार, परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत

साकची में जामा मस्जिद के सामने सेफ्टी शू वाले ने नकाब की दुकान पर काम करने वाले युवक की मारपीट कर कर दी थी हत्या
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर:
साकची थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। यही नहीं पुलिस ने इस मामले में अभी केस को हत्या की धारा में कन्वर्ट नहीं किया है। इससे परिजनों में नाराजगी है। परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी प्रभात कुमार से मामले की शिकायत की और केस को हत्या के मामले में कन्वर्ट कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 के रहने वाले मोहम्मद इमरान उर्फ सोनू को 29 जुलाई को जामा मस्जिद के पास सेफ्टी शू की दुकान वाले शारीक ने मारपीट कर घायल कर दिया था। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो इमरान मरणासन्न अवस्था में पड़ा हुआ था। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना वाले दिन ही शारिक पर मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। नियमानुसार केस को हत्या की धाराओं में कन्वर्ट कर देना चाहिए था। लेकिन पुलिस ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और मृतक के परिजनों को धमकी दे रहा है कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो नतीजा बुरा होगा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

1 Response

Leave a Reply