Home > Crime > साकची पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार, 25 साइकिल बरामद

साकची पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार, 25 साइकिल बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है ‌ गिरफ्तार युवकों में टेल्को थाना क्षेत्र के हुडको का रहने वाला अशोक शर्मा और बिष्टुपुर के बेल्डीह बस्ती का रहने वाला सुनील पूर्ति शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर चोरी की 25 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने इन दोनों को तब गिरफ्तार किया जब यह लोग चोरी की एक बाइक बेचने की कोशिश कर रहे थे। यह युवक आम बागान के पास चोरी की एक बाइक बेचने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि अब तक 1000 से ज्यादा साइकिलों को चोरी कर बेच दिया है। यह लोग एक साइकिल 1800 रुपए से लेकर 2000 रुपए में बेचते थे।
इसे भी पढ़ें –सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में दिनदहाड़े मानगो गुरुद्वारा रोड के युवक की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी+ वीडियो

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply