Home > Jamshedpur > Jamshedpur: ग्रामीण एसपी ने डिमना लेक के चारों तरफ चलाया सफाई अभियान

Jamshedpur: ग्रामीण एसपी ने डिमना लेक के चारों तरफ चलाया सफाई अभियान

अभियान में शामिल रहे पटमदा बोड़ाम थाना के पुलिसकर्मी

जमशेदपुर : ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को डिमना लेक के चारों तरफ सफाई अभियान चलाया है। इस सफाई अभियान में पटमदा और बोड़ाम थाना के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। इसके अलावा सफाई कर्मियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया था। डिमना लेक के चारों तरफ काफी गंदगी थी। उसको साफ किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में डिमना लेक के चारों तरफ की बस्तियों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया और लोगों को जागरूक किया गया कि वह डिमना लेकर चारों तरफ सफाई के प्रति जागरूक रहें। साफ-सफाई करते रहें और किसी को गंदगी न फैलाने दें। साथ ही यहां पिकनिक मनाने आने वालों से भी अपील की गई है कि वह डिमना लेक के चारों तरफ गंदगी न फैलाएं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply