Home > Crime > Jamshesdpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के त्रिवेणी चौक के पास चतुर्भुज कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट दुकान में लगी आग+ वीडियो

Jamshesdpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के त्रिवेणी चौक के पास चतुर्भुज कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट दुकान में लगी आग+ वीडियो

आग फैलती तो कई दुकानें आ सकती थीं चपेट में

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के त्रिवेणी चौक के पास शनिवार की देर रात चतुर्भुज कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान के मालिक ने बताया कि उनकी यह दुकान कई साल से बंद थी। इसलिए दुकान के अंदर ज्यादा सामान नहीं था। इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास की दुकान भी इसकी चपेट में आ जातीं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply