Home > Politics > Ranchi : हैदराबाद से रांची पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक, कल विधानसभा में चंपई सरकार का होगा होगा फ्लोर टेस्ट

Ranchi : हैदराबाद से रांची पहुंचे सत्ता पक्ष के विधायक, कल विधानसभा में चंपई सरकार का होगा होगा फ्लोर टेस्ट

रांची: महागठबंधन के सभी विधायक हैदराबाद से रांची पहुंच गए हैं। यह विधायक चार्टर्ड विमान से रांची पहुंचे हैं। रात लगभग 8:00 बजे विधायकों का विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचना था। मगर विमान लेट हो गया था। विमान में विधायक बसंत सोरेन व इरफान अंसारी समेत अन्य विधायक हैं। 5 फरवरी यानी सोमवार को विधानसभा में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार बहुमत साबित करेगी। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर घटनाक्रम सामान्य रूप से चला तो गठबंधन के पास बहुमत है और सरकार आसानी से बहुमत का आंकड़ा छू लेगी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार किया और चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। महागठबंधन के नेताओं का आरोप है कि विपक्षी पार्टी उनके विधायक तोड़ने की जुगत में लगी थी। इसीलिए सभी विधायकों को झारखंड से बाहर हैदराबाद भेजा गया था। हैदराबाद में यह सभी विधायक एक रिसॉर्ट में रुके थे। अब सारे विधायक रांची वापस आ गए हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply