Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बिष्टुपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक, जुटे सांसद व पूर्व विधायक

Jamshedpur : बिष्टुपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक, जुटे सांसद व पूर्व विधायक

जमशेदपुर : भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बिष्टुपुर में भाजपा के जिला पदाधिकारी विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी के साथ एक बैठक की। यह बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे। सांसद विद्युत वरण महतो ने पहले सुधांशु ओझा का स्वागत किया। इसके बाद बैठक शुरू हुई। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। भाजपा के पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक में जमशेदपुर महानगर प्रभारी पूर्व विधायक जीतू चरण राम भी मौजूद रहे। उन्होंने भी पार्टी के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर टिप्स दिए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply