Home > Business > टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 5 अगस्त को होगा रुद्राभिषेक, शुरू हुई तैयारी

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 5 अगस्त को होगा रुद्राभिषेक, शुरू हुई तैयारी

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 5 अगस्त को रुद्राभिषेक होगा। इस रुद्राभिषेक की तैयारी जोर-शोर से शुरू है। मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में रुद्राभिषेक की तैयारी पर चर्चा की गई। इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह के अलावा सभी ऑफिस बियरर, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सोलंकी ने बताया कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हर साल रुद्राभिषेक का आयोजन करता है। इस रुद्राभिषेक में शहर भर के बुद्धिजीवी नेता और अधिकारी शामिल होते हैं।

You may also like
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
तुरियाबेड़ा में गणेश विसर्जन विवाद फिर भड़का, दो पक्षों में मारपीट; तीन घायल
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply