Home > Jamshedpur > Jamshedpur: पटमदा डीएसपी बच्चन देव व आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह का शांति समिति ने किया अभिनंदन

Jamshedpur: पटमदा डीएसपी बच्चन देव व आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह का शांति समिति ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर : पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर और आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह का थाना शांति समिति ने अभिनंदन किया। राकेश कुमार सिंह रांची के एसीबी से ट्रांसफर होकर आजादनगर के थाना प्रभारी के रूप में आए हैं। आजादनगर थाना प्रभारी एवं पटमदा डीएसपी बच्चन देव कुजूर का स्वागत आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान एवं अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पारडीह दुर्गा पूजा समिति के अपूर्व पाल, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य शाहिद परवेज, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, सरदार गुरुचरण सिंह, हाजी सैयद मंजर आमीन, ताहिर हुसैन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड हाजी जमील असगर, हाजी राजी नौशाद, रिटायर्ड इंजीनियर फिरोज असलम, मोहर्रम अखाड़ा कमिटी के सपरस्त फिरोज आलम और आजादनगर थाना क्षेत्र के बुद्धजीवी एवं समाजसेवियों ने स्वागत किया। राकेश कुमार सिंह एवं बच्चन देव कुजूर ने भरोसा दिया है कि सब के सहयोग से क्षेत्र में सुख शांति बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply