Home > Jamshedpur > गुरुग्राम में मस्जिद पर हमला कर पेश इमाम की हत्या की घटना पर मुस्लिम समाज में नाराजगी, फ्रंट के नेता बाबर खान ने उठाई आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गुरुग्राम में मस्जिद पर हमला कर पेश इमाम की हत्या की घटना पर मुस्लिम समाज में नाराजगी, फ्रंट के नेता बाबर खान ने उठाई आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर : मेवात में सांप्रदायिक हिंसा के बाद गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित मस्जिद पर हमला कर नए पेश इमाम मोहम्मद साद की हत्या से मुस्लिम समाज में नाराजगी है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के नेता बाबर खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हत्या की इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पेश इमाम की हत्या की है वह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बन गए हैं। इन पर फौरन कार्रवाई होनी चाहिए। हत्यारों को फौरन गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए। बाबर खान ने कहा कि यह घटना पूर्व नियोजित थी। मस्जिद में पहले से पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद घटना हो गई। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी मस्जिद में तैनात थे उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि हरियाणा की खुफिया एजेंसी कहां है। उसने सरकार को क्या रिपोर्ट दी। उन्होंने कहा कि महाराज में चलती ट्रेन में असहाय निहत्थे यात्री को चिन्हित कर उनकी आरपीएफ कर्मी द्वारा हत्या कर दी गई। बाबर खान ने मंगलवार को कहा कि पेश इमाम की हत्या के मामले में उनकी संस्था डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर हत्यारों पर त्वरित कार्रवाई की मांग करेगी।
इसे भी पढ़ें- सदा रहेगा हुसैन का गम, जमाना यूं ही करेगा मातम, साकची में हुसैनी मिशन से निकला मातमी जुलूस, पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा स.को दिया पुरसा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply