Home > Entertainment > Ranchi: चेंबर में लघु चित्र “संदेश ” का हुआ मुहूर्त

Ranchi: चेंबर में लघु चित्र “संदेश ” का हुआ मुहूर्त

अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कलाकारों को दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और मेरी आवाज मेरी पहचान के संयुक्त तत्वावधान में संदेश नामक वेब सीरीज का पहला मुहूर्त चेंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री के द्वारा चेंबर भवन में किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से उन लोगों ने शुरुआत की है, यह अंजाम तक पहुंचे। समय-समय पर चैंबर पूरा सहयोग करता रहेगा। उन्होंने कलाकारों की हौसला अफजाई भी की। किशन अग्रवाल और सपना मुखर्जी के ऊपर एक शार्ट फिल्माया गया। जो पहली ही बार में कामयाब रहा। फिल्म कला उप समिति के चेयरमैन आनंद जालान ने कहा कि यह हमारा पहला लघु चित्र है। उम्मीद है लोगों को काफी पसंद आएगा। रांची के कलाकार अपनी प्रतिभा से झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे। फिल्म एक्टर देवेश खान ने ही पूरी फिल्म संदेश को सजाया है। देवेश खान ने कहा कि यह एक पारिवारिक लघु चित्र है। जो घर में घटना घटती है, उसको ही दिखलाया गया है। यह कहानी काफी रोमांचक है। इसे बुलंद अख्तर ने खूबसूरत अंदाज में लिखा है। इस मौके पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, एक्टर देवेश खान, फिल्म कला उप समिति के चेयरमैन आनंद जालान, कुमार गहलोत, किशन अग्रवाल, बुलंद अख्तर, विवेक पासवान, कविता होरो, आफताब आलम, सुलोचना सहदेव, सपना मुखर्जी, अजितेश कुमार और सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
झारखंड के 17 डिग्री कॉलेजों में उर्दू ऑनर्स बंद, विरोध में छात्र संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Jharkhand Rail News: झारखंड को 3,907 करोड़ रुपये की दो बड़ी रेल परियोजनाओं की सौगात, कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका

Leave a Reply