Home > Ranchi > Ranchi : आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर हटिया ट्रेन से बिहार ले जाई जा रही शराब की 39 बोतलें की बरामद

Ranchi : आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर हटिया ट्रेन से बिहार ले जाई जा रही शराब की 39 बोतलें की बरामद

रांची : रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान चला कर हटिया रेलवे स्टेशन से 39 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। यह शराब हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस 6 से बरामद की गई है। यहां आरपीएफ को संदिग्ध हालत में पड़े दो बैग दिखे। इनकी जांच करने पर इनमें शराब मिली। बरामद शराब की कीमत 42 हज़ार 700 रुपए के आसपास बताई जा रही है। आरपीएफ हटिया के सहायक उप निरीक्षक रवि शेखर ने यह छापामारी अंजाम दी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply