न्यूज़ बी रिपोर्टर रांची: रांची पुलिस ने सोमवार को शहर के मोस्ट वांटेड अपराधी सुखदेव नगर के रहने वाले सनी सिंह के घर की कुर्की जब्ती की। भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट सनी सिंह के घर पहुंचे और कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान सनी सिंह के घर पर मौजूद सारा सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधी सनी सिंह कई मामलों में फरार चल रहा है। 5 साल से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। न्यायालय के आदेश पर यह कुर्की जब्ती की गई है।