Home > Jamshedpur > साकची-एग्रिको सड़क को लेकर टाटा स्टील पर बरसीं विधायक पूर्णिमा साहू, मानसून सत्र के बाद देंगी धरना + VDO

साकची-एग्रिको सड़क को लेकर टाटा स्टील पर बरसीं विधायक पूर्णिमा साहू, मानसून सत्र के बाद देंगी धरना + VDO

Jamshedpur : शहर के साकची से एग्रिको और काशीडीह की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। दो वर्षों से बीच सड़क पर अस्थायी रूप से बांस लगाकर की गई बैरिकेडिंग से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इसका असर रोजाना लाखों लोगों की आवाजाही पर पड़ रहा है। आए दिन यहां लंबा जाम लगता है और दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। (Jamshedpur Traffic)

इस समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह इलाका टाटा स्टील के अधीन आता है, और कंपनी को अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से इस सड़क के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : फलों के बागान से सजेगा पूर्वी सिंहभूम जिला, 357 बागवानी सखी तैयार

विधायक ने बताया कि इस संबंध में वे उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चुकी हैं। टाटा स्टील प्रबंधन से भी कई बार बातचीत हुई है और लिखित में पत्र भी सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

उन्होंने टाटा स्टील के रवैये पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि जब कंपनी के पास CSR फंड नहीं है, तो वह झामुमो और कांग्रेस के विधायकों को फुटबॉल, जर्सी और किट कैसे दे रही है? उन्होंने कहा कि जब उन्होंने महिलाओं के लिए कराटे किट और बच्चों के लिए फुटबॉल मैट की मांग की, तो उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने हाल ही में हुई एक घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें कम चौड़ाई की वजह से एक भारी वाहन डंपर नाले में पलट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकती थी। (Jamshedpur Traffic)

अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 अगस्त तक इस सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए‌ विधानसभा के मानसून सत्र के बाद धरना शुरू करेंगी।

Leave a Reply