Home > Lifestyle > झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने सरायकेला व चाईबासा के अधिवक्ताओं से किया संवाद

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने सरायकेला व चाईबासा के अधिवक्ताओं से किया संवाद

Seraikela (Jharkhand) : झारखंड स्टेट बार काउंसिल (Jharkhand State Bar Counsel) के होने वाले चुनाव के प्रत्याशी राजेश कुमार शुक्ला, जो वर्तमान में झारखंड स्टेट बार काउंसिल (Jharkhand State Bar Counsel)के वाइस चेयरमैन हैं, ने शुक्रवार को सरायकेला जिला बार संघ के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इसी क्रम में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के सिलसिले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से भी शिष्टाचार भेंट हुई। सरायकेला जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने उनका भी अभिनंदन किया।

सभा को संबोधित करते हुए राजेश कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं से संवाद किया और आगामी बार काउंसिल चुनाव में समर्थन व मत देने की अपील की। उन्होंने वरिष्ठों को प्रणाम और कनिष्ठों को स्नेह देते हुए सभी से व्यक्तिगत मुलाकात की।

इस दौरान उनके साथ जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, सरायकेला जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महासचिव देवव्रत जोशी, उपाध्यक्ष केदार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य भीम सिंह कुदादा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – मानगो में मेयर प्रत्याशी का पोस्टर फाड़े जाने के आरोप से बढ़ी सियासी गर्मी, मानगो में चुनावी माहौल गर्म+VDO

इसके पश्चात राजेश कुमार शुक्ला ने चाईबासा जिला बार संघ के अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की। यहां अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष मिश्रा सहित अनेक अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि वाइस चेयरमैन रहते हुए वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो पूरे झारखंड में जिला व तालुका बार संघों के अधिवक्ताओं से वर्षभर संपर्क में रहते हैं और सभी के सुख-दुख में साथ निभाते हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply