Home > Jamshedpur > Rail Madad : टाटा नगर में रेलवे ने यात्री को उसका खोया बैग खोज कर लौटाया

Rail Madad : टाटा नगर में रेलवे ने यात्री को उसका खोया बैग खोज कर लौटाया

Jamshedpur: ( Rail Madad) आजाद हिंद एक्सप्रेस 12130 से टाटा से पुणे की यात्रा कर रहे एक यात्री ने टाटानगर स्टेशन पर अपने सामान में से एक बैग प्लेटफॉर्म पर भूलवश छोड़ दिया। ट्रेन में चढ़ने के बाद, यात्री को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत रेल मदद ऐप (Rail Madad) पर शिकायत दर्ज कराई।

Rail Madad पर शिकायत होते ही हरकत में आया रेलवे 

शिकायत मिलते ही, टाटानगर स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (DySS) चंदन कुमार और ड्यूटी पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने तत्परता से कार्रवाई की। उन्होंने स्टेशन पर गहन खोजबीन की और यात्री के खोए हुए सामान को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया।

इसे भी पढ़ें – Dr. BR Ambedkar : अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला सिखिज्म के खिलाफ: कुलविंदर सिंह

सामान मिलने की सूचना तुरंत यात्री को दी गई, इसके बाद वह वापस टाटा नगर स्टेशन लौटे। स्टेशन पर पहुंचने के बाद, उन्हें अपना सामान सही सलामत और सुरक्षित स्थिति में प्राप्त हुआ। यात्री ने सामान की स्थिति देखकर राहत की सांस ली और रेलवे स्टाफ की सराहना की।

यात्री ने रेलवे कर्मचारियों की तत्परता, ईमानदारी और जिम्मेदारी को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के प्रयासों ने न केवल उनका कीमती सामान लौटाया, बल्कि उनके भरोसे को भी बढ़ाया है। इस घटना ने रेलवे की यात्री सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया।

रेलवे की रेल मदद सेवा और स्टाफ की सक्रियता इस घटना में सहायक रही, जो यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद और कारगर सेवा साबित हो रही है। रेलवे ने इस प्रयास से यात्रियों को यह संदेश दिया है कि उनकी सुरक्षा और सहूलियत रेलवे की प्राथमिकता है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply