Home > India > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीसरी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर स्टेशन से इस ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी। हरी झंडी दिखाने के दौरान गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्य मंत्री दर्शना जरदोष मौजूद थे।

वंदे भारत एक्सप्रेस में 1128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इस ट्रेन को ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम से लैस किया गया है। यह तकनीक दो ट्रेनों की आमने-सामने की भिड़ंत रोकने को लगाई गई है। तकनीक का विकास देश में ही किया गया है। स्वदेशी सेमी हाई स्पीड के नाम से प्रसिद्ध यह ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति मात्र 52 सेकंड में हासिल कर लेती है।

ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्लाइडिंग फूट स्टेप्स के साथ ही एच फ्री स्लाइडिंग डोर और ऑटोमेटिक डोर लगाए गए हैं। एसी की मॉनिटरिंग के लिए कोच कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम और कंट्रोल सिस्टम सेंटर व मेंटेनेंस स्टाफ के लिए कम्युनिकेशन व फीडबैक के लिए जीएसएम और जीपीआरएस जैसी आधुनिक सुविधाओं का इस्तेमाल किया गया है। कोच के बाहर रिव्यू कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, चार प्लैटफॉर्म साइड कैमरे भी हैं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply