Home > India > दुर्गापूजा पर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए डीसी आफिस से रवाना किया गया जागरूकता रथ, एडीएम व एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

दुर्गापूजा पर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए डीसी आफिस से रवाना किया गया जागरूकता रथ, एडीएम व एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दुर्गापूजा के मौके पर शहर को साफ सुथरा रखने के लिए पर्यटन विभाग ने स्वच्छता पखवारा शुरू किया है। इसके तहत, बुधवार को डीसी आफिस से एक स्वच्छता रथ रवाना किया गया है। इस स्वच्छता रथ को एडीएम वि​धि व्यवस्था एनके लाल और एसएसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रथ शहर के बड़े मंदिरों, पूजा पंडालों, अस्पतालों और पर्यटन स्थलों के पास घूमेगा और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगा। एडीएम ने बताया कि शहर को दुर्गापूजा के मौके पर साफ सुथरा रखना है। इसीलिए इस रथ को रवाना किया गया है ताकि ये लोगों को स्वच्छता का संदेश दे सके। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस रथ के साथ सफाई कर्मियों की एक टीम भी है जो संबं​धित जगहों पर सफाई करेगी। इस तरह लोगों को सफाई का संदेश दिया जाएगा और उन्हें जागरूक किया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply