Home > Education > Potka : पोटका प्रखंड के खड़ियासाई गांव में बनेगा डिग्री कॉलेज, 15 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

Potka : पोटका प्रखंड के खड़ियासाई गांव में बनेगा डिग्री कॉलेज, 15 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

पोटका: पोटका प्रखंड के खड़ियासाई गांव में डिग्री कॉलेज बनेगा। डिग्री कॉलेज का शिलान्यास 15 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार आकर शिलान्यास स्थल का जायजा लिया। बुधवार को डीसी अनन्य मित्तल, एसपी किशोर कौशल और एसडीओ पारुल सिंह खड़ियासाई गांव पहुंची और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। गौरतलब है कि पोटका में डिग्री कॉलेज की मांग कई साल से की जा रही थी। मांग पूरी होने से इलाके के लोग काफी खुश हैं। लोगों ने पोटका और कई अन्य गांव में विधायक संजीव सरदार का स्वागत किया।

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति