Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेलीबोधनवाला खरकाई नदी घाट पर विसर्जन के दौरान दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पुलिस ने किया जब्त, ड्राइवर फरार

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेलीबोधनवाला खरकाई नदी घाट पर विसर्जन के दौरान दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पुलिस ने किया जब्त, ड्राइवर फरार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेली बोधनवाला खरकाई नदी घाट पर मंगलवार की रात विसर्जन के दौरान एक वाहन संख्या जेएच 05 सीजे 0143 का ब्रेक फेल हो गया था। यह वाहन पीछे की तरफ लुढ़कने लगा और पांच लोगों को टक्कर मार दी। सभी घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इसमें परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह ट्रैफिक कॉलोनी के रहने वाले वीरेंद्र प्रसाद शर्मा और पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के धुईपाड़ा के रहने वाले अभिमन्यु घराई की मौत हो गई थी। जबकि, तीन लोगों गोपाल घराई, विजय घराई और हुगरा मुखी का टीएमएच में इलाज चल रहा है। यह सभी पश्चिमी मिदनापुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के धुईपाड़ा के रहने वाले हैं। यह सभी ढाक बजाने के लिए आए थे। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को बुधवार को जब्त कर लिया गया है। लेकिन, इतनी भारी भीड़ में यह दुर्घटना हुई और वाहन का चालक फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस अब वाहन चालक की तलाश कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply