Home > Crime > Jamshesdpur Belibodhancala accident: मृतक के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को15-15 हजार रुपए की मदद का समाजसेवी बंटी सिंह का एलान

Jamshesdpur Belibodhancala accident: मृतक के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को15-15 हजार रुपए की मदद का समाजसेवी बंटी सिंह का एलान


जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित बेली बोधन वाला घाट पर दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार की रात हुई दुखद घटना पर समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना जताई है। गोविंदपुर निवासी बंटी सिंह ने इस घटना पर दुख का इजहार करते हुए मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग देने का एलान किया है। साथ ही हादसे में घायल तीन लोगों को 15-15 हजार रुपए की मदद करने की बात कही है। गुरुवार को बंटी सिंह मृतक के परिजनों और घायलों को सहयोग राशि देंगे। गौरतलब है कि बंटी सिंह टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मचारी थे। टाटा मोटर्स से सस्पेंड होने के बाद वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय हुए हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान उन्होंने कई स्कूली बच्चों की फीस जमा की है। यह सिलसिला अभी तक जारी है।वह हर माह स्कूली बच्चों की फीस जमा करते हैं और अन्य गरीब व असहाय लोगों की मदद करते हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply