Home > Crime > मानगो में पुलिस ने छापामारी कर समता नगर के युवक के पास से बरामद की 28 पुड़िया ब्राउन शुगर व 232845 रुपए

मानगो में पुलिस ने छापामारी कर समता नगर के युवक के पास से बरामद की 28 पुड़िया ब्राउन शुगर व 232845 रुपए

जमशेदपुर : मानगो में पुलिस ने मंगलवार को छापामारी कर समता नगर के एक युवक राजा दास को गिरफ्तार किया है। राजा दास के पास से पुलिस ने 28 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2 लाख 32 हजार 845 रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा विभिन्न कंपनी के आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है। इस पर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में यह छापामारी की गई। छापामारी में उलीडीह पुलिस भी मौजूद थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राजा दास को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ब्राउन शुगर और नकदी की बरामदगी के अलावा एक एटीएम पैन कार्ड, आई-श्रम कार्ड, वोटर कार्ड आदि भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि वह बहादुर कालिंदी के घर में छापामारी करने गई थी, जहां राजा दास मिल गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply