Home > Crime > उरांव बस्ती में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापामारी, मुख्य अभियुक्त के पास से पिस्टल बरामद

उरांव बस्ती में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापामारी, मुख्य अभियुक्त के पास से पिस्टल बरामद

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में दुर्गा साहू के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। घटना 8 अक्टूबर को रात 12:30 बजे की थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती को गिरफ्तार कर लिया। इलाके के लोगों ने मोहनी मोहंती को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने मोनी मोहंती को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। एक खोखा भी बरामद हुआ था। मोनी मोहंती के पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दुर्गा साहू के आवेदन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के बाद घटना के बारे में जानकारी कोर्ट को दे दी है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना में दो अन्य बदमाश भी शामिल थे। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस छापामारी कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply