Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

परसुडीह थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव रविवार की शाम को मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शीत गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परसुडीह थाना प्रभारी ने बताया कि जहां व्यक्ति का शव मिला है। उसके आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि इस व्यक्ति के साथ कुछ महिला और पुरुष भी थे। व्यक्ति की मौत होने पर उसके साथ मौजूद महिला और पुरुष उसे छोड़कर चले गए। बताते हैं कि व्यक्ति अत्यधिक शराब भी पीता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परसुडीह थाना पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन, अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply