Home > Crime > जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक घर में घुसकर चोरों ने पार कर दिए नकदी व जेवरात, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक घर में घुसकर चोरों ने पार कर दिए नकदी व जेवरात, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक घर में घुसकर चोरों ने नकदी व जेवरात पार कर दिए हैं। इस मामले में न्यू बारीडीह इंद्रावती रोड के रहने वाले श्याम लाल पाल के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। श्याम पाल ने बताया कि घटना 16 सितंबर की है। चोरों ने उनके घर से नकदी और जेवरात पार कर दिए हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विजयनगर की महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर छीन ली सोने की चेन
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विजयनगर की रहने वाली महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर सोने की चेन छीन ली है। इस मामले में महिला के आवेदन पर पुलिस ने भगवान सिंह, उषा देवी, रिंकी देवी, सुनील सिंह, आशा देवी, श्री राम दुबे, विकास सिंह, पिंकी देवी, राजू सिंह, जेपी, समीर सिंह, रिया कुमारी, विश्वजीत सिंह, प्रेम कुमार सिंह, काली पंडित और राजेश पंडित के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बागबेड़ा के रोशन सिंह बागान के व्यक्ति से मारपीट
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोशन सिंह बागान के रहने वाले व्यक्ति अविनाश कुमार यादव के साथ मारपीट हुई है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को अविनाश के आवेदन पर कुणाल कुमार और श्रीकांत गोप के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अविनाश ने पुलिस को बताया कि वह बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास चाईबासा बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुराने विवाद में मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खासमहल में लक्ष्मण मरांडी के घर चोरी
परसुडीह थाना क्षेत्र के खास महल के रहने वाले लक्ष्मण मरांडी के घर में चोरी हुई है। लक्ष्मण मरांडी खास महल के सोनाराम मुर्मू के घर में किराएदार हैं। लक्ष्मण मरांडी पोटका के कोवाली थाना के रहने वाले हैं। पुलिस को लक्ष्मण मरांडी ने बताया कि उनके घर में घुसकर चोरों ने नकदी और कीमती सामान पार कर दिया। घटना एक सितंबर की है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ाबांकी पेट्रोल पंप के पास अवैध बालू लदे दो ट्रक जब्त, मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी
एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पेट्रोल पंप के पास से अवैध बालू लादकर जा रहे दो ट्रक जब्त किए गए हैं। इस मामले में खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने जब्त ट्रकों के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस रविवार को मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक मालिकों की तलाश की जा रही है।
बोड़ाम के बोंटा पंचायत मंडप से समरसेबल चोरी
बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा पंचायत मंडप से अपराधी समरसेबल चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में चुनीडीह के रहने वाले किरण चंद्र महतो के आवेदन पर बोड़ाम थाने में रविवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply