Home > Crime > Jamshedpur: कदमा में हुए भोलू कुम्हार हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: कदमा में हुए भोलू कुम्हार हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : कदमा बाजार में 23 मई को भोलू कुम्हार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर निवासी राहुल पंडित और कदमा के शास्त्री नगर के रहने वाले प्रशांत कुमार कापड़ी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया है।

प्रशांत कुमार कापड़ी यह हथियार वॉशिंग सेंटर में छुपाए हुए था। वहां से बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एक नामजद आरोपी था। तफ्तीश में चार बदमाशों का पता चला था। इसमें से दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए और अन्य की तलाश जारी है।

You may also like
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply