Home > Crime > Jamshedpur: जुगसलाई के गौशाला नाला रोड के रहने वाले व्यक्ति की स्कूटी कर दी थी पार, पुलिस ने तीन लोगों को भेजा जेल

Jamshedpur: जुगसलाई के गौशाला नाला रोड के रहने वाले व्यक्ति की स्कूटी कर दी थी पार, पुलिस ने तीन लोगों को भेजा जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई के गौशाला नाला रोड के रहने वाले विकास सिंह की स्कूटी 16 दिसंबर को चोरी हो गई थी। इस मामले में विकास सिंह के आवेदन पर जुगसलाई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू की तो पता चला की घटना को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह सोनार लाइन के रहने वाले नेक उर्फ गोपी, सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी के इस्लामनगर के रहने वाले अतहरुल इस्लाम और मानगो थाना क्षेत्र के मोती महल के पास जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के रहने वाले सुल्तान खान उर्फ सुल्तान ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया और उनकी निशान देही पर कपाली से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply