Home > Crime > बिष्टुपुर में सरे आम व्यक्ति की पिटाई करने वाले बदमाश समीर राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिष्टुपुर में सरे आम व्यक्ति की पिटाई करने वाले बदमाश समीर राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में बदमाश समीर राज उर्फ हैप्पी ने सरेआम एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। इस पिटाई का वीडियो बिष्टुपुर पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को छापामारी कर समीर राज को गिरफ्तार किया। समीर राज के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में पिछले साल 6 सितंबर को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। समीर राज ने गणेश पूजा विसर्जन के दौरान दशा प्रकाश होटल के पास किट्टू सिंह पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। लेकिन कल मारपीट का वीडियो पुलिस को मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और समीर राज उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। बिष्टुपुर थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो में समीर राज जिस व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है, इस मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply