Home > Crime > परसुडीह थाना पुलिस ने महेश दुबे हत्याकांड का किया खुलासा, दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

परसुडीह थाना पुलिस ने महेश दुबे हत्याकांड का किया खुलासा, दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने महेश दुबे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महेश दुबे की हत्या उसके सर को पत्थर से कूचकर की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी संजय नगर के रहने वाले प्रदीप पात्रो और असीम पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। परसूडीह थाना प्रभारी ने शनिवार को बताया कि मृतक महेश दुबे आपराधिक किस्म का युवक था। उसने एक टेंपो चोरी की थी और पुलिस के सामने प्रदीप पात्रो का भी नाम लिया था। प्रदीप पात्रो का कहना है कि वह इस टेंपो चोरी में शामिल नहीं था। इस वजह से वह नाराज हो गया और इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की। प्रदीप पात्रो ने बताया कि 2 अगस्त को वह कालियाडीह से नहर की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैठा अपने साथियों के साथ दारु पी रहा था। तभी मृतक महेश दुबे उधर से गुजरा। महेश दुबे भी दारू पीने बैठ गया था। इसी समय उसने असीम पात्रो के साथ मिलकर महेश दुबे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों हत्यारोंपियों को पत्रकारों के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता श्री राम दुबे एससी एसटी एक्ट के केस में गिरफ्तार, अन्य केस भी हैं दर्ज

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply