Home > India > सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के कनाट प्लेस थाने में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के कनाट प्लेस थाने में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह प्राथमिकी दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दर्ज हुई है। इस संबंध में पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। एक नाबालिग रेसलर की तहरीर पर बृजभूषण पर पोक्सो एक्ट के तहत यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी एफआइआर अन्य छह महिला पहलवानों के आरोप पर दर्ज की गई है। 21 अप्रैल को एक नाबालिग समेत सात महिला रेसलर ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी। केस दर्ज होने पर यह सभी दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठ गए थे। बाद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई और कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पुलिस को फटकार लगाई और फौरन प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। इसी के बाद दिल्ली पुलिस ने पुलिस अधिकारियों की बैठक की और इस बात पर मंथन हुआ कि प्राथमिकी किस तरह दर्ज की जाए। आधी रात के करीब कनॉट प्लेस थाने में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। लेकिन, पहलवानों को दिल्ली पुलिस पर भी भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को जेल भेजा जाना चाहिए और उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से फौरन हटाया जाए। एक खिलाड़ी का कहना है कि सरकार की मंशा इसी से साफ हो जाएगी कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है। अगर प्राथमिकी दर्ज करने का मामला हवा हवाई है तो जांच के नाम पर इसे लटकाया जाएगा।अगर सरकार कार्रवाई के प्रति गंभीर है तो फिर बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। .

इसे भी पढ़ें- फुटबॉल में बनाना चाहते हैं करियर और देश के लिए खेलने का है सपना तो TFA दे रहा है मौका, अभी करें रजिस्ट्रेशन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply